रामगढ़ : मत्स्यजीवी सहयोग समिति में पांच पदों का चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव धोवा में शिकारीपाड़ा बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी कारू प्रसाद दंडाधिकारी रामाकांत मिश्र तथा पुलिस की उपस्थिति में कराया गया. मत्स्यजीवी सहयोग समिति में मंत्री पद हेतु दो प्रत्याशी राम प्रसाद केवट तथा सुरेश केवट मैदान में थे. आज इस चुनाव में समिति के कुल
123 सदस्यों में से 95 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव में राम प्रसाद केवट को 67 तथा सुरेश केवट को 28 मत मिला. राम प्रसाद केवट ने मंत्री पद से सुरेश केवट को 39 मत से पराजीत किया. वहीं चार पद चुनाव में 4 प्रत्याशी निर्विरोध चुना गया. इसमें अध्यक्ष में राजेश केवट कोषाध्य में देवेंद्र केवट, कार्यकारिणी सदस्य में सावित्री केवटीन तथा अकेली देवी शामिल है. बाद में चुनाव जीते प्रत्याशी को शिकारीपाड़ा बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी कास प्रसाद ने प्रमाण पत्र दिया.
