टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने लिया भाग

जीत के बाद प्रसन्न मुद्रा में ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी. ज्वारी ककनी ने यंग बद्रर्स को 1-0 से हराया रामगढ़ : रामगढ़ के ढोलपाथर मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. शनिवार को मैच का फाइनल खेला गया. जिसमें यंग बद्रर्स तथा ज्वारी ककनी के बीच खेला गया. जिसमें ज्वारी ककनी ने यंग […]

जीत के बाद प्रसन्न मुद्रा में ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी.

ज्वारी ककनी ने यंग बद्रर्स को 1-0 से हराया
रामगढ़ : रामगढ़ के ढोलपाथर मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. शनिवार को मैच का फाइनल खेला गया. जिसमें यंग बद्रर्स तथा ज्वारी ककनी के बीच खेला गया. जिसमें ज्वारी ककनी ने यंग बद्रर्स को 1-0 से हराया. इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था. खेल का आयोजन ढोलपाथर स्पोटिंग कल्ब द्वारा कराया गया. वहीं विजेत व उप विजेता टीमों को झामुमो नेता छोटेलाल मंडल ने प्रथम पुरस्कार 30 हजार, द्वितीय पुरस्कार20 हजार,
तृतीय पुरस्कार सात हजार एवं चतुर्थ स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 7 हजार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं बालिका वर्ग में फुटबॉल फाइनल मैच में रानी स्पोटिंग कल्ब चंदरपुरा काठीकुंड तथा बड़ा आमजोला दुमका के बीच खेला गया. जिसमें टाइब्रेकर में बड़ा आमजोला विजय रही. इसमें कुल 8 टीमों ने भाग लिया था. विजेता टीम को झामुमो नेता छोटेलाल मंडल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >