जिप सदस्य की पहल पर लगा नामीबरण में ट्रांसफॉर्मर

26 माह से थी विद्युत आपूर्ति बाधित बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के राजासिमरिया पंचायत अन्तर्गत बाघमारा गांव में ट्रांसफाॅर्मर जल जाने से गांव में 26 महीनों से विद्युत आपूर्ति बंद थी. गुरुवार को जिप सदस्य जयप्रकाश मंडल ने नया ट्रांसफाॅर्मर लगवा कर विद्युत आपूर्ति शुरू कराया. ग्रामीण कृष्णकांत तिवारी, बालकिशोर मंडल, प्रमोद यादव, अरूण मोदी, […]

26 माह से थी विद्युत आपूर्ति बाधित
बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के राजासिमरिया पंचायत अन्तर्गत बाघमारा गांव में ट्रांसफाॅर्मर जल जाने से गांव में 26 महीनों से विद्युत आपूर्ति बंद थी. गुरुवार को जिप सदस्य जयप्रकाश मंडल ने नया ट्रांसफाॅर्मर लगवा कर विद्युत आपूर्ति शुरू कराया. ग्रामीण कृष्णकांत तिवारी, बालकिशोर मंडल, प्रमोद यादव, अरूण मोदी, राकेश मरांडी आदि ने बताया कि विद्युत अवर प्रमंडल बासुकिनाथ में विभाग के वरीय अधिकारियों से गांव में ट्रांसफाॅर्मर बदलने को लेकर आवेदन दिये थे बावजूद अधिकारियों की उदासीनता के कारण गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रही.
थक-हार कर ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य श्री मंडल से इसमें पहल करने की मांग की. जिप सदस्य के पहल पर अधिकारियों ने बाघमारा गांव में नया 100 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर लगवाया. मौके पर बालकिशोर मंडल, कृष्णकांत, सोनालाल हेम्ब्रम, मचरू हेम्ब्रम, सुखु मरांडी, सुर्यमुनी हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >