मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़.
बासुकिनाथ : पौष मास सोम प्रदोष तिथि पर सोमवार को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जर्लापण कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. गर्भगृह का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ी. शिवभक्तों ने कडाके के ठंड में भी पवित्र शिवगंगा में डूबकी लगा कर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिवगंगा से गर्भगृह द्वार तक दंडवत प्रणाम किया. सम्पूर्ण मंदिर परिसर हर हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा. मंदिर प्रांगण में शिवभक्तों ने कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किया.
नववर्ष को लेकर बढ़ी भीड़
नव वर्ष 2017 के आगमन एवं पुराने वर्ष की विदाई में चार दिन शेष बचे हैं एेसे में बंगाल, बिहार एवं झारखंड के विभिन्न जिलों से महिला पुरूष भक्तों की भीड़ मंदिर में देखी गयी. श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की.
