दुमका : सिक्रेट हार्ट विद्यालय में मंगलवार को क्रिसमस गैदरिंग समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस के गीतों पर एक से एक प्रस्तुती दी. स्कूली छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस कैरोल गीत के अलावा क्रिसमस अन्य गीतों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. विद्यालय के छात्रों ने यीशु मसीह के जन्म के बारे में नाट्य प्रस्तुत किया. शिक्षक देवाशीष ने क्रिसमस के बारे में बताया कि यीशु मसीह के जन्म की खुशी में इस त्यौहार को मनाया जाता है. उन्होंने यीशु मसीह के जन्म के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया. मंच का संचालन अमरनाथ ने किया. मौके पर अमित झा, रमाकांत सोरेन, अंकन, इंद्रीप, सनी, तापस, गौरव, शशि, ममता, निली, पल्लवी आदि मौजूद थे.
सिक्रेट हार्ट में क्रिसमस गैदरिंग समारोह का आयोजन
दुमका : सिक्रेट हार्ट विद्यालय में मंगलवार को क्रिसमस गैदरिंग समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस के गीतों पर एक से एक प्रस्तुती दी. स्कूली छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस कैरोल गीत के अलावा क्रिसमस अन्य गीतों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. विद्यालय के छात्रों ने यीशु मसीह के […]

लिम्स में भी हुआ क्रिसमस गैदरिंग : क्रिसमस गैदरिंग समारोह का आयोजन मंगलवार को लहांति इंस्टीट्यूट ऑफ मॉल्टीपल स्कील में हुई. मुख्य अतिथि के रूप में एक्सिकिटीव मजिस्ट्रेट प्रीतीलता मुर्मू उपस्थित हुई. कार्यक्रम में संस्था के छात्र-छात्राओं ने गिटार की धुन पर क्रिसमस के कई गीत गाकर मौजूद लोगों को झुमने पर मजबूर किया. कार्यक्रम में संस्था के निदेशक अजीत सेन क्रिसमस गैदरिंग के बारे में बताते हुए कहा कि क्रिसमस गैदरिंग आपसी मतभेद को दूर करने का जरिया है. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने कैंडल जलाकर जीवन में रौशनी की कामना की. मंच का संचालन विकास मुंडा ने किया. कार्यक्रम में प्राचार्य जॉसवा, सिसिली बैंजामीन, निशांत दत्ता, कौशिक दत्ता, स्टेनी आदि मौजूद थे.
नाटक प्रस्तुत करते सिक्रेट हार्ट विद्यालय के छात्र.
लिम्स में कैंडल लाइट करते अनुयायी.