दुमका : एएन इंटर कॉलेज में साठ साल की आयु पूरी कर चुके शिक्षकों के सेवारत रहने से संबंधित मामले में कुछ शिक्षकों ने दावा किया है कि उन्हें साठ साल की आयु पूरी करने के बाद शासी निकाय द्वारा सेवा विस्तार दिया गया है. कहा है कि शासी निकाय को सेवा विस्तार का अधिकार है. चूंकि नियोक्ता भी वही है.
झारखंड अधिविद्य परिषद् न तो उनका और न ही प्राचार्य का नियोक्ता है. कुछ शिक्षकों द्वारा प्राचार्य प्रो रविशंकर तिवारी पर 60 साल 11 महीने आयु पुरी करने के बाद सेवा पर बने रहने तथा जैक के आदेश संख्या 64/2016 की अवमानना का आरोप लगाया था. ग्यारह शिक्षकों ने संयुक्त रुप से कहा है कि साठ साल पूरी कर चुके शिक्षक अनुदान की राशि नहीं ले रहे हैं. विज्ञप्ति में दिनेश प्रसाद साह, मो आफाक अहमद, दिलीप कुमार जायसवाल, डॉ सभापति मल्लिक, मो जावेदुल्लाह, श्यामानंद झा, धनंजय कुमार दास, असित कुमार घोष, चंद्रशेखर गोस्वामी आदि के हस्ताक्षर हैं.
