अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन 24-27 को

दुमका से भी कार्यकर्ता करेंगे शिरकत दुमका : आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद‍् की बैठक संगठन कार्यालय में रविवार को हुई, जिसमें मुख्य रूप से परिषद‍ के 62वें राष्ट्रीय अधिवेशन, 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित […]

दुमका से भी कार्यकर्ता करेंगे शिरकत

दुमका : आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद‍् की बैठक संगठन कार्यालय में रविवार को हुई, जिसमें मुख्य रूप से परिषद‍ के 62वें राष्ट्रीय अधिवेशन, 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर चरचा की गयी. जिला संगठन मंत्री सुजीत कुमार वर्मा ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार 24 से 27 दिसंबर तक इंदौर में आयोजित होगा. जिसमें पूरे देश से बारह हजार छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. इस राष्ट्रीय अधिवेशन के उद‍्घाटन समारोह में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,
योग गुरु स्वामी रामदेव तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाग लेंगे. इस अधिवेशन में भारतीय संस्कृति तथा भारतीय सभ्यता की झांकी प्रस्तुत की जायेगी. 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर युवाओं के बीच पहुंचकर कैशलेस के महत्व को समझाया जायेगा. 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित होगा. नगर इकाई ने गुंजन मरांडी को प्रदेशमंत्री बनाये जाने पर प्रसन्नता जाहिर की. मौके पर संजीव कुमार, सौरभ संतालिया, करण कुमार, विमान सिंह, राकेश चंदन, अशित दास, उपेंद्र कुमार, शुभम चौधरी, सौरभ सिन्हा, विक्की, विकास ठाकुर, अरिंदम मंडल, प्रहलाद दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >