शिकारीपाड़ा में दर्जन भर केंद्रों के एएनएम पर गिरेगी गाज

प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण व संस्थागत प्रसव में लक्ष्य से कम उपलब्धि का मामला शिकारीपाड़ा : सरैयाहाट में कई एएनएम पर कार्रवाई होने के बाद शिकारीपाड़ा के भी दर्जन भर केंद्रों की एएनएम पर कार्रवाई के आदेश उपायुक्त द्वारा दिये गये हैं. शिकारीपाड़ा अंचल कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में संस्थागत प्रसव, टीकाकरण आदि को लेकर […]

प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण व संस्थागत प्रसव में लक्ष्य से कम उपलब्धि का मामला

शिकारीपाड़ा : सरैयाहाट में कई एएनएम पर कार्रवाई होने के बाद शिकारीपाड़ा के भी दर्जन भर केंद्रों की एएनएम पर कार्रवाई के आदेश उपायुक्त द्वारा दिये गये हैं. शिकारीपाड़ा अंचल कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में संस्थागत प्रसव, टीकाकरण आदि को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका व सहिया की एक बैठक गुरुवार को आयोजित की गयी. जिसमें उपायुक्त श्री सिन्हा ने प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण व संस्थागत प्रसव में लक्ष्य से कम होने के कारण संबंधित स्वास्थ्य उपकेन्द्र के एएनएम, साहिया व संबंधित क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र के सेविकाओं को फटकार लगायी.
उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रम में लक्ष्य से बहुत कम उपलब्धि वाले स्वास्थ्य उपकेन्द्र सरसडंगाल, धनघरा, हाथवारी, झुनकी, कजलादहा, खाडूकदमा, मलूटी, पलमा, पत्ताबाड़ी, सारसाजोल, सीधाचातर व सिमलती के एएनएम, संबंधित क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविका व साहिया के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी तथा संबंधित पदाधिकारी भी नपेंगे. मौके पर सीएस डाॅ बिनोद कुमार साहा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ राम नरेश सिंह, डीआरसीएच डाॅ मो जावेद, बीडीओ अरविंद कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहिया साथी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >