जमीन विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

शिकारीपाड़ा/दुमका : थाना क्षेत्र में ढाका के गौर मंडल ने गुरुवार को मनोज मंडल के विरुद्ध जमीन विवाद में मारपीट कर घायल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी. दर्ज प्राथमिकी में गौर मंडल ने बताया कि 13 दिसंबर को झाड़ी काट कर अपनी जमीन का सीमांकन कर रहे थे. इसी को लेकर मनोज मंडल […]

शिकारीपाड़ा/दुमका : थाना क्षेत्र में ढाका के गौर मंडल ने गुरुवार को मनोज मंडल के विरुद्ध जमीन विवाद में मारपीट कर घायल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी. दर्ज प्राथमिकी में गौर मंडल ने बताया कि 13 दिसंबर को झाड़ी काट कर अपनी जमीन का सीमांकन कर रहे थे. इसी को लेकर मनोज मंडल गांव जरका थाना पालोजोरी देवघर जो वर्तमान में ढाका में घर बना कर रह रहे हैं, ने गाली गलौज करने लगा. इसी दौरान सामने मेरी पत्नी को पाकर लाठी से मार कर घायल कर दिया.

गांव में पंचायती की गयी. जिसमें मनोज मंडल उपस्थित नहीं हुए. थाना में मनोज मंडल के विरुद्ध कांड संख्या 138/16 में भादवि की धारा 341/323/325/504/506 के तहत मामला दर्ज किया गया.

इधर दुमका नगर थाना क्षेत्र में भी जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट होने की खबर है. राजभवन के समीप हुई मारपीट में जयप्रकाश शर्मा उर्फ टुल्लू के सिर में चोट लगी है. बताया जा रहा है कि विपक्षी दल ने उन पर हथियार से वार किया, जिससे उनका सिर फूट गया. जयप्रकाश शर्मा ने कट‍्टे की बट से सिर फोड़ने का आरोप विपक्षी दल पर लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >