दुमका को कैशलेस बनाने का अाह्वान

पहल. असंगठित कर्मकारों के निबंधन अभियान तहत आयोजित कार्यशाला को डीसी ने किया संबोधित दुमका : असंगठित कर्मकारों के निबंधन अभियान के कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि जिन असंगठित मजदूरों का निबंधन या बैंक खाता नहीं है. वह सबसे पहले अपना निबंधन श्रम विभाग में करायें और अपना-अपना […]

पहल. असंगठित कर्मकारों के निबंधन अभियान तहत आयोजित कार्यशाला को डीसी ने किया संबोधित

दुमका : असंगठित कर्मकारों के निबंधन अभियान के कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि जिन असंगठित मजदूरों का निबंधन या बैंक खाता नहीं है. वह सबसे पहले अपना निबंधन श्रम विभाग में करायें और अपना-अपना बैंक खाता खुलवायें ताकि सरकार द्वारा दी जाने वाली योजना का लाभ सभी उठा सके. उपायुक्त ने कहा कि बैंक खाते खुलवाने से मजदूरों को विभिन्न प्रकार का फायदा मिलेगा.
मजदूरों से अपील की कि सरकार के द्वारा खोले जाने वाले जनधन योजना के तहत खाता खुलवायें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर आपको सरकार द्वारा दी जानी वाली इंश्योरेंस का लाभ मिल सके. जिसे की आपको सड़क जाम या अन्य प्रकार की परेशानी न करना पड़े. कार्यशाला को लीड बैंक मनेजर इसीदोर कुजूर, भारतीय मजदूर संघ के शिव शंकर गुप्ता, मजदूर संघ के मोहन बाउरी, झारखंड मोटिया मजदूर संघ के मो लतीफ आदि ने भी अपने विचारों को रखा. कार्यशाला में श्रम अधीक्षक हेमकृष्ण दास, कारखाना निरीक्षक जामताड़ा परमानन्द प्रसाद, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के मो शरीफ एवं मनोज घोष, झारखंड परिवहन कार्मकार यूनियन के गजेन्द्र कुमार, झारखंड मोटिया मजदूर संघ के प्रभु पंडित आदि उपस्थित थे.
कार्यशाला में मौजूद असंगठित कामगारों को संबाेधित करते डीसी राहुल कुमार सिन्हा, िशविर में प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक. फोटो। प्रभात खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >