हाइवा से कुचल कर कर्मी की मौत

दुर्घटना . बायपास रोड में राधामाधव मंदिर गिलानपाड़ा के समीप हादसा सुरेश अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर दुधानी से समाहरणालय की ओर जा रहा था मृतक आरइओ में बतौर रोलर ड्राइवर कार्यरत था मूल रूप से भागलपुर के अलीगंज के रहने वाला था मृतक आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम भी किया […]

दुर्घटना . बायपास रोड में राधामाधव मंदिर गिलानपाड़ा के समीप हादसा

सुरेश अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर दुधानी से समाहरणालय की ओर जा रहा था
मृतक आरइओ में बतौर रोलर ड्राइवर कार्यरत था
मूल रूप से भागलपुर के अलीगंज के रहने वाला था मृतक
आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम भी किया
पुलिस के समझाने के बाद हटाया गया जाम
दुमका : बायपास रोड में राधामाधव मंदिर गिलानपाड़ा के समीप तेज गति से आ रहे एक हाइवा ने एक मोटरसाइकिल सवार को बुरी तरह से कुचल डाला, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक सुरेश प्रसाद यादव आरइओ विभाग में कार्यरत था और रोलर ड्राइवर के तौर पर काम करता था. श्री यादव अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर दुधानी से समाहरणालय की ओर जा रहे थे. इसी दौरान हाइवा उन्हें कुचल दिया. हादसा इतना विभत्स था कि घुटने के नीचे से उनका एक पैर कटकर अलग दस-पंद्रह फीट दूर जा फेंकाया. लोग कुछ कर पाते, इससे पहले ही खून से लथपथ सुरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
सदर अस्पताल लाये जाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सुरेश मूल रूप से भागलपुर के अलीगंज के रहने वाले थे. उनकी पत्नी और बच्चे बुधवार को दुमका में नहीं थे. सूचना मिलने पर वे दुमका पहुंचे. हादसे की खबर मिलने पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सदर अस्पताल पहुंचे और ढाढस बंधाया. घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम भी किया, पर पुलिस द्वारा समझाये-बुझाये जाने पर जाम हटा लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >