अंडा अनलोड कर लौट रहे वाहन चालक से 1.62 लाख की लूट

बड़तला जंगल के पास बदमाश पहले से लगाये थे घात पश्चिम बंगाल के सेवड़ाकुड़ी के अंडा व्यवसायी जा रहा था दुमका लूट के बाद चालक को जंगल में ही बांध दिया रानीश्वर : दुमका-सिउड़ी मुख्य मार्ग पर मसानजोर थाना क्षेत्र के बड़तला गांव के पास दुमका के एक व्यापारी को अंडा पहुंचाकर लौट रहे वाहन […]

बड़तला जंगल के पास बदमाश पहले से लगाये थे घात

पश्चिम बंगाल के सेवड़ाकुड़ी के अंडा व्यवसायी जा रहा था दुमका
लूट के बाद चालक को जंगल में ही बांध दिया
रानीश्वर : दुमका-सिउड़ी मुख्य मार्ग पर मसानजोर थाना क्षेत्र के बड़तला गांव के पास दुमका के एक व्यापारी को अंडा पहुंचाकर लौट रहे वाहन से लूटपाट की गयी. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के सेवड़ाकुड़ी के एक अंडा व्यवसायी ने मंगलवार को दुमका में एक अंडा कारोबारी को माल पहुंचाने को कहा था. एक चार पहिया वाहन से चालक अंडे के कार्टून लादकर दुमका गया था़ चालक मंगलवार को दुमका में अंडा खाली कर दुमका से 1 लाख 62 हजार 500 रुपये लेकर वापस पश्चिम बंगाल के सेवड़ाकुड़ी लौट रहा था.
इसी दौरान मसानजोर थाना से तीन किलोमीटर की दूरी पर बड़तला के जंगल के पास अज्ञात लोगों ने गाड़ी रोक कर छिनतई को अंजाम दिया. छिनतई की घटना को अंजाम दिये जाने के बाद चालक को जंगल में बांध दिया गया था़ स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना थाने को दी गयी. हालांकि घटना के बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है़ मसानजोर के थाना प्रभारी नारायण प्रजापति ने बताया कि छिनतई की घटना नहीं घटी है़ अंडा गाड़ी का मालिक सेवड़ाकुड़ी से मसानजोर पहुंचा था़ श्री प्रजापति ने बताया कि गाड़ी के मालिक को अपने चालक पर ही संदेह है़ इस संबंध में गाड़ी के मालिक द्वारा लिखित शिकायत भी अब तक थाना में नहीं की गयी है. थाने पर लिखित शिकायत पहुंची, तो प्राथमिकी दर्ज की जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >