समय पर स्कूल पहुंचते बच्चे, पर शिक्षक नहीं

रानीश्वर : प्रखंड के कई स्कूलों के शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं, जबकि बच्चे अनुशासन का पालन करते हुए समय पर स्कूल पहुंचते हैं. मजबूरी में स्कूल के कमरे का ताला बंद रहने की वजह से मैदान में खेलते है़ विभाग के अधिकारी भी जब-जब निरीक्षण करते हैं, तो ऐसा दृश्य सामने आता […]

रानीश्वर : प्रखंड के कई स्कूलों के शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं, जबकि बच्चे अनुशासन का पालन करते हुए समय पर स्कूल पहुंचते हैं. मजबूरी में स्कूल के कमरे का ताला बंद रहने की वजह से मैदान में खेलते है़ विभाग के अधिकारी भी जब-जब निरीक्षण करते हैं, तो ऐसा दृश्य सामने आता रहा है. समय समय पर स्कूलों का निरीक्षण नहीं करने से शिक्षकों का देर से स्कूल पहुंचना व समय से पहले स्कूल बंद कर चले जाना परंपरा बन गया है़ मंगलवार को वृंदावनी व बांसकुली पंचायत के स्कूल पहुंचने पर सच्चाई सामने दिखी.

10:30 बजे मध्य विद्यालय तरणी पहुंचने पर वहां न तो शिक्षक उपस्थित थे और न ही बच्चों के लिए भोजन बनानेवाली संयोजिका व उप संयोजिका थी़ बच्चे घर से स्कूल की चाभी लाकर स्कूल का ताला खोलकर झाड़ू लगा रहे थे़ बच्चों ने बताया कि चाबी बच्चों के पास ही रहता है़ शिक्षक कब पहुंचेंगे, पूछे जाने पर बताया कि 11:00 बजे तक शिक्षक स्कूल पहुंचेंगे़ तरणी में शुभेंदु गोराई पदस्थापित है़ श्री गोराई स्कूल के सचिव भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >