बासुकिनाथ में नकली कीटनाशक दवा कंपनी का भंडाफोड़, हजारों डिब्बा जब्त

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बासुकिनाथ बस स्टैंड के समीप पुलिस ने छापेमारी कर नकली कीटनाशक दवा के हजारों डब्बे बरामद किया गया. बायर क्राप साइन्स लिमिटेड कोलसेट रोड, महाराष्ट्र की कंपनी के नाम पर यहां नकली दवा डब्बे में भरकर बेची जा रही थी. कंपनी के प्रमुख जांचकर्त्ता कुमार दयाशंकर, जो भोजपुर बिहार का रहनेवाला […]

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बासुकिनाथ बस स्टैंड के समीप पुलिस ने छापेमारी कर नकली कीटनाशक दवा के हजारों डब्बे बरामद किया गया. बायर क्राप साइन्स लिमिटेड कोलसेट रोड, महाराष्ट्र की कंपनी के नाम पर यहां नकली दवा डब्बे में भरकर बेची जा रही थी. कंपनी के प्रमुख जांचकर्त्ता कुमार दयाशंकर, जो भोजपुर बिहार का रहनेवाला है, उसने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस में लिखित शिकायत की. पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर के निर्देश पर एसआइ कन्हैयालाल दास,

एएसआइ बमशंकर सहित अन्य पुलिस बल के साथ बासुकिनाथ बस स्टैंड के समीप किशोरी साव के घर पर छापेमारी की. इसमें व्यापक पैमाने पर कीटनाशक कंपनी के डब्बे, रैपर, फिनाइल आदि बरामद किया. जिसे पुलिस ने जब्त कर थाने ले आया है. घर के मालिक एवं आरोपी किशोरी साव भागने में सफल रहा. एसआइ कन्हैयाप्रसाद दास ने बताया कि मुख्य आरोपी मास्टर माइंड की गिरफ्तारी के बाद ही इस गोरखधंधे का मामला विस्तार से पता चलेगा.

बासुकिनाथ में नकली…
अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. ट्रेड मार्क अधिनियम 1999 की धारा 103,104 एवं कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63,65 एवं 420,467 एवं 468 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कैसे बनाया जाता था दवा
आरोपी की पत्नी ममता देवी एवं कमल मरीक ने पुलिस को बताया कि पतंजलि के फिनाइल को अन्य केमिकल के साथ मिलाकर विभिन्न डब्बे में भरकर कीटनाशक दवा बनाया जाता था. फिर उसे विभिन्न साइज के डब्बे में भरकर उसे बाजार में बेची जाती थी. पुलिस ने पतंजलि के फिनाइल की भी कुछ बोतल आरोपी के घर से बरामद किया है. हालांकि उसकी पत्नी ने विशेष कुछ बताने से अनभिज्ञता जाहिर किया.
क्या-क्या हुआ बरामद
फेम 10 एमएल दवा भरा हुआ 180 डब्बे, फेम 50 एमएल दवा भरा हुआ 1230 डब्बे, हयुमीसील 100 एमएल दवा भरा हुआ 260 डब्बे एवं फेम के खाली डब्बे 150 एवं डयुरसन, फेम एवं हयुमीसील का 9500 स्टीकर बरामद किया गया. पुलिस सभी समान को अलग अलग चार बोरे में भर कर जब्त कर थाने ले गया.
हजारों डब्बे कीटनाशक बरामद
फेम कंपनी के नाम पर नकली दवा बेची जा रही थी
पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया
मुख्य आरोपित फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >