भाजयुमो व इलाहाबाद बैंक ने कैशलेस व्यवसाय करने की दी जानकारी

बासुकिनाथ : भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं इलाहाबाद बैंक के संयुक्त तत्वावधान में नीचे बाजार जरमुंडी में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ. जिसमें लोगों को कैशलेस व्यवसाय करने की जानकारी दी गयी. बैंक प्रबंधक ने ईपॉश मशीन के बारे में जानकारी दी. साथ मोबाइल के विभिन्न एप्स के बारे में भी बताया गया. कहा कैशलेस […]

बासुकिनाथ : भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं इलाहाबाद बैंक के संयुक्त तत्वावधान में नीचे बाजार जरमुंडी में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ. जिसमें लोगों को कैशलेस व्यवसाय करने की जानकारी दी गयी. बैंक प्रबंधक ने ईपॉश मशीन के बारे में जानकारी दी. साथ मोबाइल के विभिन्न एप्स के बारे में भी बताया गया. कहा कैशलेस व्यवसाय में किसी प्रकार को कोई जोखिम नहीं रहता है. हर लेने देन बैंक खाते के माध्यम से सुरक्षित होता है. मौके पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार,

जिला उपाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य महेश गण, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष विजय प्रसाद, विजय कुमार, अरुण प्रकाश, पवन राणा, नगर महामंत्री केशव गुप्ता, रोहित कुमार, ब्रजेश चौधरी, विजय कुमार मुरारी, संदीप पांडेय, शैलेश राव, नरेश यादव सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >