गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का दिया निर्देश

बासुकिनाथ : बाबा फौजदारीनाथ दरबार में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ तथा मंदिर में उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा मंदिर पहुंचे. मंदिर विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया. उपायुक्त के निर्देशानुसार मंदिर प्रभारी सह बीडीओ संजय कुमार दास एवं भवन निर्माण […]

बासुकिनाथ : बाबा फौजदारीनाथ दरबार में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ तथा मंदिर में उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा मंदिर पहुंचे. मंदिर विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया. उपायुक्त के निर्देशानुसार मंदिर प्रभारी सह बीडीओ संजय कुमार दास एवं भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रामेश्वर दास की देख-रेख में मंदिर विस्तारीकरण कार्य किया जा रहा है.

डीसी ने कार्यपालक अभियंता को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्माण कार्य में केवल सेल का छड़ प्रयोग करने का निर्देश दिया. वहीं कार्यपालक अभियंता ने बताया कि मंदिर परिसर के दक्षिण में पूरब से पश्चिम बेहतरीन हॉल का निर्माण होगा. जिसमें श्रद्धालु विभिन्न तरह के धार्मिक अनुष्ठान करेंगे. प्रथम तल्ले में नजरात रूम, वायरलेश रूम, सीसीटीवी कमरे, नियंत्रण कक्ष एवं मंदिर कार्यालय सहित कई भव्य कमरे का निर्माण होगा. कुशल आर्किटेक्ट से नक्शा तैयार कराया गया है. परिसर में एक बेहतरीन हॉल बनेगा जहां सभी तरह के धार्मिक अनुष्ठान होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >