छह दिसंबर 2008 को आमगाक्षी से जनआंदोलन रैली में चली थी गोली
काठीकुंड : आमगाछी पोखरिया पावर प्लांट के विरोध में जनरैली में पुलिस द्वारा गोलीकांड में मारे गए शिकारीपाड़ा प्रखंड के पंचवाहिनी निवासी सायगत मरांडी और काठीकुंड के दलदली निवासी लुखीराम टुडू की याद में 9वां साल शहीद दिवस मनाया गया. जल, जंगल व जमीन रक्षा समिति के साथ ही आमगाक्षी, पोखरिया व जंगला के ग्राम प्रधान फूलो मरांडी, मुंशी हांसदा,
लाल किस्कू की अध्यक्षता में संपन्न शहीद दिवस में सायगत व लुखीराम की समाधि स्थल पर 2 मिनट को मौन रखते हुए उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए पुष्प अर्पित किये गए. समाधी स्थल पर मृतक के परिजन सहित, पावर प्लांट जनांदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली विस्थापन विरोधी नेत्री मुन्नी हांसदा, चरण राय के साथ ही दुमका से सतीश सोरेन, सुभाष हेंब्रम, पीटर हेंब्रम, रसको टुडु के साथ ही भारी संख्या में लोग मौजूद थे
. ज्ञात हो कि आमगाक्षी पोखरिया में प्रस्तावित पावर प्लांट को लेकर कई गांव के रैयतों इसके विरोध में थे. पावर प्लांट के विरोध को लेकर लेकर 6 दिसंबर 2008 को आमगाक्षी से जनआंदोलन रैली में सैकड़ों की तादाद में लोग काठीकुंड की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में बड़तल्ला मोड़ में व चांदनी चौक से कुछ दूरी पर ग्रामीणों व पुलिस के बीच हुई झड़प में सायगत व लुखीराम पुलिस के गोली के शिकार हुए थे. शिकारीपाड़ा प्रखंड के सरायपानी के शिवलाल सोरेन ने भी इस घटना में अपनी आंखे गवाई है
. तब से हर साल आमगाक्षी,पोखरिया व दलदली गांव के संयुक्त सीमा स्थित उनके समाधि स्थल परिसर में शहीद मेला लगाया जाता है. शहीद दिवस पर दो दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के विजेता टीम के लिए 7001,उपविजेता के लिए 5001 व तीसरे व चतुर्थ स्थान के लिए 1500 रुपय का नकद पुरस्कार रखा गया था.
आमगाछी पोखरिया में लगा मेला
