नोटबंदी. बैंक में नहीं मिली नकदी, ग्राहकों में आकोश

रानीश्वर : भारतीय स्टेट बैंक के कुमिरदहा शाखा से ग्राहकों को तीन दिनों से भुगतान नहीं मिल पा रहा है. सोमवार को गुस्साये लोगों ने भाजपा नेता रघुनाथ दत्त की अगुवाई में दुमका सिउड़ी मुख्य पथ को बैंक के सामने डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया़ ग्राहकों ने दिन के 2:30 बजे सड़क पर उतर […]

रानीश्वर : भारतीय स्टेट बैंक के कुमिरदहा शाखा से ग्राहकों को तीन दिनों से भुगतान नहीं मिल पा रहा है. सोमवार को गुस्साये लोगों ने भाजपा नेता रघुनाथ दत्त की अगुवाई में दुमका सिउड़ी मुख्य पथ को बैंक के सामने डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया़ ग्राहकों ने दिन के 2:30 बजे सड़क पर उतर कर सड़क जाम कर दिया़ अपराह्न 4:00 बजे रानीश्वर थाना से सअनि दिनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंशे तथा लोगों को समझा कर जाम हटाने का प्रयास किया.

लेकिन लोग नहीं माने़ं अंत में शाखा प्रबंधक संजीव कुमार को बैंक से बाहर बुलाकर लोगों के सामने मंगलवार को निश्चित रूप से भुगतान करने का मौखिक आश्वासन दिया, तब जाकर लोग माने और सड़क जाम हटा़ सड़क जाम कर रहे लोगों ने बीच सड़क पर उतर कर बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की़ रघुनाथ दत्त ने कहा कि वह शुक्रवार से पेमेंट लेने के लिए बैंक का चक्कर काट रहे हैं. न तो बैंक से भुगतान मिला और न ही एटीएम से निकासी हो पा रही है.

बैंक में नोट नहीं रहने के बावजूद कोई सूचना प्रदर्शित नहीं की गयी थी. दूर दराज गांवों से लोग ठंड में आकर शाम के समय निराश होकर लौट रहे हैं. महेशबाथान गांव के जलधर मंडल ने बताया कि वह भी बैंक से पेमेंट लेने के लिए शुक्रवार से चक्कर काट रहे हैं. जाम से सड़क के दोनों ओर यात्री बसों के साथ साथ अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. गुस्साये लोग सड़क पर भी लेट कर विरोध कर रहे थे़ लोगों को बैंक से पैसा नहीं मिलने से विभिन्न वर्ग के लोग सड़क जाम में शामिल हो गये थे. कुमिरदहा के शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को ही बैंक में राशि नहीं है़ कहा कि आगे बैंक में राशि नहीं रहने पर बैंक के सूचना पट्ट पर नोटिस चिपका दी जायेगी.

सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतार
तीन दिन से नहीं मिल रहा था कैश
डेढ़ घंटे तक जाम रही सड़क
बैंक मैनेजर के आश्वासन के बाद लोगों ने हटाया जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >