दुमका के सब्जी मंडी में मोबाइल चोर सक्रिय

दुमका : दुमका शहर के टीन बाजार सहित अन्य मंडियों में मोबाइल चोर सक्रिय है. बारह से पंद्रह साल के किशोरों का यह गिरोह सब्जी की खरीदारी करने के दौरान शर्ट के जेब से मोबाइल पलक झपकते ही साफ कर देता है. बाजार में ही रहने वाले महेश केशरी भी मोबाइल चोर का शिकार बनते-बनते […]

दुमका : दुमका शहर के टीन बाजार सहित अन्य मंडियों में मोबाइल चोर सक्रिय है. बारह से पंद्रह साल के किशोरों का यह गिरोह सब्जी की खरीदारी करने के दौरान शर्ट के जेब से मोबाइल पलक झपकते ही साफ कर देता है. बाजार में ही रहने वाले महेश केशरी भी मोबाइल चोर का शिकार बनते-बनते बचे. चोर ने उनकी जेब से उस वकत मोबाइल टपा ली, जब वह झुककर सब्जी चुन रहे थे. उन्हें मोबाइल गायब हो जाने का आभाष तुरत हो गया. चोर-चोर कहकर वे पीछे भागे. पर सकरी गली और भीड़-भाड़ की वजह से वह मीट मार्केट के पास मोबाइल फेककर तथा चप्पल खोलकर भाग खड़ा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >