कइयों बन चुके हैं शिकार खलिहान में आग लगने से 50 हजार की क्षति

राख हुआ खलिहान. फोटो । प्रभात खबर 40 क्विटंल धान व पुआल जल कर राख शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र में ढाका गांव में खलिहान में आग लगने से 50 हजार की क्षति हो गयी. गांव के जगदीश मंडल, दिलीप दत्ता, मधु पाल व धन्यजंय केवट के खलिहान में बीती रात अचानक आग लगने से करीब […]

राख हुआ खलिहान. फोटो । प्रभात खबर

40 क्विटंल धान व पुआल जल कर राख
शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र में ढाका गांव में खलिहान में आग लगने से 50 हजार की क्षति हो गयी. गांव के जगदीश मंडल, दिलीप दत्ता, मधु पाल व धन्यजंय केवट के खलिहान में बीती रात अचानक आग लगने से करीब 50 हजार की संपति जल कर राख हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार देर रात को जगदीश मंडल व दिलीप दत्ता के खलिहान पहले आग लगी. ग्रामीण ने किसी तरह आग पर काबू पाया. कुछ देर बाद मधु पाल व धन्यजंय केवट के खलियान में भी आग लग गयी पर ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने से पहले ही लगभग 40 क्विटंल धान व पुआल जल कर राख हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >