पर्यवेक्षिका को दी गयी भावभीनी विदाई

दलाही : समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय मसलिया में बुधवार को सेवानिवृत महिला पर्यवेक्षिका सोनामती मुर्मू की विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें सीडीपीओ रीता बेसरा मौजूद थी. मौके पर सेविकाओं ने हिन्दी और संताली में गीत गाकर भावभीनी विदाई दी. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीता बेसरा ने कहा कि यह तो […]

दलाही : समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय मसलिया में बुधवार को सेवानिवृत महिला पर्यवेक्षिका सोनामती मुर्मू की विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें सीडीपीओ रीता बेसरा मौजूद थी. मौके पर सेविकाओं ने हिन्दी और संताली में गीत गाकर भावभीनी विदाई दी. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीता बेसरा ने कहा कि यह तो नौकरी की प्रक्रिया है. जिनका योगदान होता है उन्हें सेवानिवृत होना पड़ाता है. उन्होंने कहा कि सोनामोती कभी भी अपने काम से पीछे नहीं हटी. काम को इमानदारी पूर्वक किया कभी भी अपने ऊपर किसी तरह की दाग लगने नहीं दिया. मौके पर प्रधान सहायक मो शमीम अख्तर, अरुणा मिंज, शोभ भगत, पूर्णिमा मंडल, चंपा देवी, मनोरंजन मिश्रा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >