दुमका : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्व हनुमान प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट लीग का फाइनल मैच गुरुवार को ए टीम ग्राउंड में एनपीसीसी सीनियर व कैंप क्लब सीनीयर के बीच खेला जायेगा. बुधवार को दूसरे सेमीफाइनल में कैंप सीनियर ने दुमका सुपरकिंग्स को पराजित कर फाइनल में जगह बनायी. कैंप क्लब ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 188 रन बनाये. कैंप सीनियर की ओर से आनंद कश्यप ने 35,
अभिषेक सिंह ने 33 और आनंद दूबे ने 19 रनों का योगदान दिया. दुमका सुपरकिंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सत्यम ने 3 और राहुल ने 2 विकेट झटके. जवाबी पारी खेलने उतरी दुमका सुपर किंग्स27.3 ओवर में सभी वकेट के नुकसान पर केवल 164 रन ही बना सकी. दुमका सुपरकिंग्स की ओर से तौसिफ ने 42 और जितेंद्र ने 36 रनों का योगदान दिया. कैम्प की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनिन ने चार व कालू ने दो विकेट हासिल किये. कल फाअनल एनपीसीसी सीनीयर व कैमप सीनीयर के इबीच खेला जायेगा. पारितोषिक वितरण समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी करेंगी. इस आशय की जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ललित पाठक ने दी.
