नये सिरे से हो रहा होल्डिंग टैक्स का निर्धारण

दुमका : उपराजधानी दुमका में होल्डिंग टैक्स का निर्धारण नगर परिषद क्षेत्र में नये सिरे से प्रारंभ किया गया है. नयी प्रक्रिया के तहत अब नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत सभी प्रकार की निजी ज़मीन यथा दान पत्र अथवा जमाबंदी भू खंड व आवास पर होल्डिंग टैक्स का निर्धारण किया जाएगा. होल्डिंग कर निर्धारण हेतु […]

दुमका : उपराजधानी दुमका में होल्डिंग टैक्स का निर्धारण नगर परिषद क्षेत्र में नये सिरे से प्रारंभ किया गया है. नयी प्रक्रिया के तहत अब नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत सभी प्रकार की निजी ज़मीन यथा दान पत्र अथवा जमाबंदी भू खंड व आवास पर होल्डिंग टैक्स का निर्धारण किया जाएगा. होल्डिंग कर निर्धारण हेतु स्व आकलन फॉर्म का वितरण कार्य का शुभारंभ वार्ड संख्या 22 से प्रारंभ कर दिया गया.

स्वयं नगर परिषद‍ अध्यक्ष अमिता रक्षित ने इस अभियान का शुभारंभ कराया. फार्म का वितरण व होल्डिंग टैक्स के निर्धारण का कार्य 31 जनवरी 2017 तक सभी वार्डों में घूम-घूम कर किया जायेगा. पहले दिन श्रीमती रक्षित के साथ नगर प्रबंधक मेघनाध चौधरी,अंजू मुर्मू, सहायक अभियंता रहमान, जन सुविधा केंद्र के प्रमोद कुमार एवं भारी मात्रा में वार्ड के लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >