दुमका : सदर प्रखंड के अंगरायडीह गांव में संचालित डिवाइन प्रोविडेंस नाम के एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्रा सुनीता मरांडी की मौत हो गयी. सुनीता यूकेजी में पढ़ती थी. कल से ही वह बीमार थी. उसे बुखार आ रहा था. पर स्कूल प्रबंधन उसे अस्पताल ले जाने की वजाय पारसिटामोल दवा देता रहा. प्राचार्य सिस्टर पुष्पा ने बताया कि दवा देने के बाद उसकी तबीयत थोड़ी ठीक हुई थी, पर शाम में तबीयत बिगड़ने लगी. बुखार व ठंड लगने की बात कहे जाने पर उसे तेल से मालिश किया गया, पर सुधार नहीं हुआ. बाद में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, पर अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया. सिस्टर पुष्पा ने बताया कि बच्ची ढोलपाथर गांव की रहने वाली थी.
सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में छात्रा ने तोड़ा दम
दुमका : सदर प्रखंड के अंगरायडीह गांव में संचालित डिवाइन प्रोविडेंस नाम के एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्रा सुनीता मरांडी की मौत हो गयी. सुनीता यूकेजी में पढ़ती थी. कल से ही वह बीमार थी. उसे बुखार आ रहा था. पर स्कूल प्रबंधन उसे अस्पताल ले जाने की वजाय पारसिटामोल दवा देता रहा. […]
