दुमका : अनियंत्रित ट्रक ने एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचला, 1 की मौत

दुमका : दुमका रामपुरहाट रोड पर बरमसिया के पास एक ट्रक ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचल दिया. इस घटना में रीना साह (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी. रीना शाह के पति विद्यासागर साहा और 12 वर्षीय भतीजा हरे राम साहा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. […]

दुमका : दुमका रामपुरहाट रोड पर बरमसिया के पास एक ट्रक ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचल दिया. इस घटना में रीना साह (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी. रीना शाह के पति विद्यासागर साहा और 12 वर्षीय भतीजा हरे राम साहा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. इस घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी है.

घायलों को इलाज के लिए मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार रीना साहा दुमका के चोरकट्टा से बेटी की सालगिरह मना कर अपने परिवार के साथ वापस घर लौट रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >