दुमका पहुंची रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनी

दुमका : दुमका में झारखंड बंद के दौरान हिंसा व आगजनी की घटनाओं के बाद जमशेदपुर से रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनी बुलवायी गयी है. सामान्यत: एक कंपनी में अफसर व जवान मिलाकर 120 लोग होते हैं. रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों का काफिला दोपहर तक दुमका पहुंच गया था. कंपनी के अधिकारियों ने […]

दुमका : दुमका में झारखंड बंद के दौरान हिंसा व आगजनी की घटनाओं के बाद जमशेदपुर से रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनी बुलवायी गयी है. सामान्यत: एक कंपनी में अफसर व जवान मिलाकर 120 लोग होते हैं. रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों का काफिला दोपहर तक दुमका पहुंच गया था. कंपनी के अधिकारियों ने जिला पहुंचकर वरीय पदाधिकारियों से मुलाकात की.

माना जा रहा है कि शुक्रवार को बंद के दौरान बिगड़ी कानून व्यवस्था फिर से बहाल करने की दिशा में काम करेंगे. इसी के मद‍्देनजर दुमका में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गयी है. बता दें कि दुमका में एसएसबी की अठारवीं बटालियन पहले से ही मौजूद है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाने में महती भूमिका निभाती रही है. रैपिड एक्शन फोर्स के अलावा वज्र जैसे वाहन भी दुमका में अतिरिक्त मंगवाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >