आदिवासी-मूलवासी रैयत मोरचा ने महाबंदी को लेकर तैयार की रणनीित

श्यामदेव हेंब्रम की अध्यक्षता में बैठक कर बंद की रणनीति बनाते आदिवासी मूलवासी रैयत मोरचा के सदस्य. फोटो । प्रभात खबर दुमका : आदिवासी मूलवासी रैयत मोरचा की बैठक श्यामदेव हेंब्रम की अध्यक्षता में एसपी कॉलेज परिसर में हुई, जिसमें शुक्रवार को झारखंड महाबंदी को सफल बनाने का आह्वान किया गया. एसपीटी-सीएनटी में संशोधन के […]

श्यामदेव हेंब्रम की अध्यक्षता में बैठक कर बंद की रणनीति बनाते आदिवासी मूलवासी रैयत मोरचा के सदस्य. फोटो । प्रभात खबर

दुमका : आदिवासी मूलवासी रैयत मोरचा की बैठक श्यामदेव हेंब्रम की अध्यक्षता में एसपी कॉलेज परिसर में हुई, जिसमें शुक्रवार को झारखंड महाबंदी को सफल बनाने का आह्वान किया गया.
एसपीटी-सीएनटी में संशोधन के विधेयक को वापस लेने तथा 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीयता नीति लागू करने की मांग को लेकर सरकार पर दवाब बनाने के लिए सभी शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय व दुकानों को बंद कराने का एलान किया गया. बैठक में रवि हांसदा, राजेंद्र मुर्मू, सत्यम मेहरा, सिद्धोर हांसदा, राजीव बास्की, विश्वजीत बास्की, केराप मुर्मू, मंगल, अशोक अंबेदकर, प्रेमचंद किस्कू, सतीश सोरेन, संदीप टुडू, संजय हांसदा, विजय हांसदा, ठाकुर हांसदा, प्यारेलाल बेसरा, फ्रांसिस टुडू, विनोद कुमार टुडू, अशोक हेंब्रम, मनोज हेंब्रम, सुरेश टुडू, जियाराम टुडू, कार्नेलियुस किस्कू, विवेक कुमार, बजरंगी कुमार, प्रदीप मुर्मू, अमीन किस्कू,
आलोक सोरेन, सोमाय सोरेन, सुभाष किस्कू, सेवन मुर्मू, गंगासागर हेंब्रम, प्रधान मुर्मू, कमलेश हांसदा, मनीष टुडू, बेंजामिन सोरेन, बुद्धिनाथ बेसरा, एमानुएल हेंब्रम, सामुएल टुडू, निकोलस मुर्मू, उपेंद्र हेंब्रम, राकेश बेसरा, संतोष मरांडी, कामराज मुर्मू, पौलुस हांसदा, प्रकाश मुर्मू आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >