ट्रक के धक्के से साइकिल सवार घायल, रेफर

सीएचसी में घायल का इलाज करते चिकित्सक. बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग बजरंगबली मोड़ के समीप एनएच-114 पर बुधवार की देर शाम अज्ञात ट्रक के धक्के से साइकिल सवार नागेश्वर राय (60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल व्यक्ति कुशमाहा पंचायत के भलसुमिया गांव का रहनेवाला है. वह साइकिल से घर […]

सीएचसी में घायल का इलाज करते चिकित्सक.

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग बजरंगबली मोड़ के समीप एनएच-114 पर बुधवार की देर शाम अज्ञात ट्रक के धक्के से साइकिल सवार नागेश्वर राय (60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल व्यक्ति कुशमाहा पंचायत के भलसुमिया गांव का रहनेवाला है. वह साइकिल से घर जा रहा था. इसी बीच देवघर की और तेज गति में जा रहे अज्ञात ट्रक ने साइकिल सवार को जोरदार धक्का मार दिया. जबकि दुर्घटना के बाद ट्रक भागने में सफल रहा. परिजनों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. जहां डाॅ अनिष कुमार एवं डाॅ प्रभात कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >