काठीकुंड : सशस्त्र सीमा बल के 18वीं वाहिनी द्वारा काठीकुंड प्रखंड के घोर नक्सल प्रभावित इलाके नारगंज में सामाजिक चेतना अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसके तहत युवाओं के लिए जहां अंतर ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, वहीं बच्चों के लिए पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी.
कार्यक्रम का उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने फीता काट कर किया. अवसर पर एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने खिलाड़ियों को कर्तव्य का शपथ दिलायी. मौके पर एसपी अभियान इमानुएल बास्की, एसएसबी कमांडेंट ए हेमोचंद्रा के अलावा नरपत सिंह सहित एसएसबी और झारखंड पुलिस के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
