जसीडीह के दो सेंटर में हुई टेट परीक्षा

जसीडीह : जसीडीह के दो परीक्षा केंद्रों पर टेट परीक्षा ली गयी. इसके अंतर्गत जसीडीह संत फ्रांसिस स्कूल में दोनों पालियों में, जबकि मध्य विद्यालय जसीडीह बालक में एक पानी में परीक्षा हुई. जानकारी के अनुसार, संत फ्रांसिस स्कूल में प्रथम पाली में 89 में 11 परीक्षार्थी जबि दूसरी पाली में 365 में 20 परीक्षार्थी […]

जसीडीह : जसीडीह के दो परीक्षा केंद्रों पर टेट परीक्षा ली गयी. इसके अंतर्गत जसीडीह संत फ्रांसिस स्कूल में दोनों पालियों में, जबकि मध्य विद्यालय जसीडीह बालक में एक पानी में परीक्षा हुई. जानकारी के अनुसार, संत फ्रांसिस स्कूल में प्रथम पाली में 89 में 11 परीक्षार्थी जबि दूसरी पाली में 365 में 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

परीक्षा के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी अगापित टेटे को मजिस्ट्रेट तथा विनोद कुमार वर्मा को केंद्राधिक्षक बनाया गया था. वहीं मध्य विद्यालय जसीडीह बालक में 180 में से 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. यहां देवीपुर बीडीओ विभूति मंडल दंडाधिकारी के रूप में तैनात थे. वहीं प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर पांडेय को केंद्राधिक्षक बनाया गया था. परीक्षा के दौरान भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी.

राज्य सरकार के पुतले के साथ आज निकलेगी शवयात्रा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >