इलाज के क्रम में बालक ने तोड़ा दम

जामकांदर गांव में खलिहान की आग में गंभीर रूप से झुलस गया था अविलाश शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के जामकांदर गांव में खलिहान की आग से गंभीर से झुलसे 4वर्षीय बालक अविलाश मरांडी का इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात सिउड़ी के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया. जामकांदर में शुक्रवार सुबह नेमन मरांडी के […]

जामकांदर गांव में खलिहान की आग में गंभीर रूप से झुलस गया था अविलाश

शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के जामकांदर गांव में खलिहान की आग से गंभीर से झुलसे 4वर्षीय बालक अविलाश मरांडी का इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात सिउड़ी के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया. जामकांदर में शुक्रवार सुबह नेमन मरांडी के खलियान मे लगी आग की चपेट मे आने से खेल रहे गांव के ही एक तीन वर्षीय बच्ची मेरी मुर्मू की मौत हो गयी थी.
गंभीर रूप से झुलसे 4 वर्षीय बच्चा अविलाश मरांडी को इलाज के लिए सिउड़ी ले जाया गया था. जहां इलाज के क्रम देर रात उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार नेमन मरांडी के खलिहान मे शुक्रवार को मेरी मुर्मू, मोनिका मरांडी व अविलाश मरांडी खेल रहे थे. इसी दौरान खलिहान में रखे पुआल व धान में आग लग गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >