वाहनों की जांच करती पुलिस.
बासुकिनाथ : आरक्षी अधीक्षक के आदेश पर जरमुंडी थाना बासुकिनाथ नंदी चौक के समीप देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर शनिवार को दो पहिया वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में एएसआइ बम शंकर ने अन्य पुलिस बलों के सहयोग से दो पहिया वाहन, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, हेल्मेट, गाड़ी का कागजात आदि का गहनता पूर्वक जांच की. जांच अभियान को देख बिना लाइसेंस चला रहे गाड़ी चालकों में हड़कंप मचा. काफी संख्या में दो पहिया वाहनों को जब्त कर पुलिस थाने ले गयी.
