एसपीटी-सीएनटी में संशोधन का जताया विरोध

आदिवासी-मूलवासी सोलह आना रैयत एकता मंच ने डीसी को सौंपा ज्ञाप दुमका : आदिवासी-मूलवासी सोलह आना रैयत एकता मंच के बैनर तले सरुवा पंचायत भवन के सामने मैदान में परंपरागत स्वशासन व्यवस्था के तहत मोड़े मांझी की हुई बैठक में पारित प्रस्तावों के तहत ग्रामीणों ने स्थानीय नीति को रद्द करने और 1932 खतियान आधारित […]

आदिवासी-मूलवासी सोलह आना रैयत एकता मंच ने डीसी को सौंपा ज्ञाप

दुमका : आदिवासी-मूलवासी सोलह आना रैयत एकता मंच के बैनर तले सरुवा पंचायत भवन के सामने मैदान में परंपरागत स्वशासन व्यवस्था के तहत मोड़े मांझी की हुई बैठक में पारित प्रस्तावों के तहत ग्रामीणों ने स्थानीय नीति को रद्द करने और 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने, एसपीटी-सीएनटी एक्ट में संशोधन नहीं करने तथा सरकारी नौकिरियों में खतियान को अनिवार्य करने के मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन-पत्र सौंपा गया. ज्ञापन समर्पित करते समय पीटर हेम्ब्रम, दिलीप कुमार रॉय, जियाराम हेम्ब्रम, सूरज प्रकाश टुडू, अशोक हेम्ब्रम, सामुएल सोरेन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >