प्रशिक्षण के लिये 59 लोग गुड़गांव रवाना

प्रमाण पत्र देते बीडीओ व थाना प्रभारी. शिकारीपाड़ा : प्रखंड के कंस्ट्रक्शन गुरुकुल चकलता गंध्रकपुर में 59 प्रशिक्षणार्थियों को बीडीओ अरविंद कुमार व थाना प्रभारी अजय कुमार केशरी ने गुरुवार को प्रमाण पत्र देकर गुड़गांव के लिए रवाना किया. गुरुकूल के प्राचार्य रघुनाथ राय ने बताया कि सापुरजी पालोनजी कंपनी गुड़गांव में प्रशिक्षण के तहत […]

प्रमाण पत्र देते बीडीओ व थाना प्रभारी.

शिकारीपाड़ा : प्रखंड के कंस्ट्रक्शन गुरुकुल चकलता गंध्रकपुर में 59 प्रशिक्षणार्थियों को बीडीओ अरविंद कुमार व थाना प्रभारी अजय कुमार केशरी ने गुरुवार को प्रमाण पत्र देकर गुड़गांव के लिए रवाना किया. गुरुकूल के प्राचार्य रघुनाथ राय ने बताया कि सापुरजी पालोनजी कंपनी गुड़गांव में प्रशिक्षण के तहत 59 प्रशिक्षणार्थियों को राजमिस्त्री, छड़ मिस्त्री व स्टरिंग ट्रेड में भेजा जा रहा है. जहां उन्हें प्रारंभिक 180 दिनों तक 8 घंटे प्रति दिन काम के लिए 328 रुपये मिलेगा. कंपनी द्वारा आवास,
बिजली पानी आदि की व्यवस्था करेगी. प्रशिक्षण पूर्ण होने पर कंपनी या कहीं भी काम कर सकते हैं. अगला बैच 18 नवंबर से शुरू हो रही है. मौके पर सापुरजी पालोनजी कंपनी गुड़गांव के प्रतिनिधि अवधेश कुमार श्रीवास्तव, गुरुकुल के प्रशिक्षक कालीदास हीरा, प्रदीप बोस, अमृता डे व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >