संवेदक एवं ट्रैक्टर मालिक पर मामला दर्ज

गोपीकांदर : शुक्रवार को गोपीकांदर थाना पुलिस द्वारा मधुबन इलाके से अवैध पत्थर लदा जिस ट्रैक्टर को जब्त किया गया था, मामले में संबंधित योजना के संवेदक और ट्रैक्टर के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बताया जा रहा है कि यह पत्थर ग्रामीण सड़क के निर्माण में खपाया जाना था. यह […]

गोपीकांदर : शुक्रवार को गोपीकांदर थाना पुलिस द्वारा मधुबन इलाके से अवैध पत्थर लदा जिस ट्रैक्टर को जब्त किया गया था, मामले में संबंधित योजना के संवेदक और ट्रैक्टर के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बताया जा रहा है कि यह पत्थर ग्रामीण सड़क के निर्माण में खपाया जाना था. यह सड़क संवेदक श्यामल सिंह द्वारा बनवाया जा रहा है. प्राथमिकी में संवेदक श्यामल सिंह के साथ-साथ ट्रैक्टर के मालिक श्यामसुंदर भगत व रामकुमार भगत के खिलाफ भादवि की धारा 414, 420, 353 एवं 34 तथा वन अधिनियम की धारा 33, 41 एवं 42 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >