500 व 1000 के नोट किये जायेंगे स्वीकार करें बिजली बिल और नप में टैक्स भुगतान

दुमका : अब आप अपने घर में रखे 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों का उपयोग बिजली बिल जमा करने में अथवा नगर परिषद‍् कार्यालय में विभिन्न करों के भुगतान करने में कर सकते हैं. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि उपभोक्ता अपने बकाया विद्युत बिल 14 नवंबर तक पुराने 500 व […]

दुमका : अब आप अपने घर में रखे 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों का उपयोग बिजली बिल जमा करने में अथवा नगर परिषद‍् कार्यालय में विभिन्न करों के भुगतान करने में कर सकते हैं. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि उपभोक्ता अपने बकाया विद्युत बिल 14 नवंबर तक पुराने 500 व 1000 के नोटों के जरिये भी जमा कर पायेंगे. रविवार को भी काउंटर खुला रखा जायेगा. बिजली बिल का भुगतान महुआडंगाल बिजली महुआडंगाल,

रानीश्वर, काठीकुंड, शिकारीपाड़ा एवं बासुकिनाथ में आदि जमा किये जा सकेंगे. वहीं दुमका नगर परिषद‍ के सिटी मैनेजर मेघनाथ चौधरी ने बताया कि वित्त मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप नगर परिषद‍ में संपत्ति कर, जल उपभोग शुल्क सहित अन्य कर 500 व 1000 के नोटों के जरिये भी किये जा सकेंगे. इन नोटों से अक्तुबर 2016 तक के बकाया करों का भुगतान ही स्वीकार किया जायेगा. किसी भी प्रकार की अिग्रम स्वीकार नहीं की जायेगी.

नये नोट पाकर लोग उत्साहित
2000 रुपये के नये नोट पहुंच चुके थे. नये नोट पाकर लोग खुश दिखे. हालांकि किसी को भी दो से अधिक नये नोट नहीं मिल पाये. रुपये नहीं रहने की वजह से सामान की खरीदारी नहीं हो पायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >