रामपुर गांव के जोरिया से अज्ञात शव बरामद

रामगढ़ : थाना क्षेत्र के लखनपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव के जोरिया से 45 वर्षिय एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई. जानकारी के अनुसार रामपुर गांव के कुछ ग्रामीण सुबह मुंह धोने के लिए जोरिया के किनारे गये थे. इसी दौरान ग्रामीणों की नजर लाश पर पड़ी. जिसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी. रामगढ़ […]

रामगढ़ : थाना क्षेत्र के लखनपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव के जोरिया से 45 वर्षिय एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई. जानकारी के अनुसार रामपुर गांव के कुछ ग्रामीण सुबह मुंह धोने के लिए जोरिया के किनारे गये थे. इसी दौरान ग्रामीणों की नजर लाश पर पड़ी. जिसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी.

रामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर यूडी केस दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के लिये दुमका भेज दिया. संबंध में थाना प्रभारी सोनू चौधरी ने बताया कि मृतक के बारे में अब तक जानकारी नहीं मिली है. शव पर किसी प्रकार के चोट का निशान नहीं है. पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ पता चल पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >