दुमका नगर : मुफ्फसिल थाना पुलिस ने हिजला जलापूर्ति योजना के तहत पानी टंकी के समीप पहाड़ी से बीती शाम एक शव बरामद किया. शव पड़े रहने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी. शव की शिनाख्त 28 वर्षीय रमेश मुर्मू के रूप में हुई. उसके चाचा ने शिनाख्त की. युवक सदर प्रखंड के हरवाडंगाल निवासी था और सुबह से गायब था. युवक के सर में किसी धारदार हथियार से वार किये जाने की आशंका है. पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर अज्ञात के विरूद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा छानबीन में जुट गयी है.
पानी टंकी समीप शव बरामद, हुई शिनाख्त
दुमका नगर : मुफ्फसिल थाना पुलिस ने हिजला जलापूर्ति योजना के तहत पानी टंकी के समीप पहाड़ी से बीती शाम एक शव बरामद किया. शव पड़े रहने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी. शव की शिनाख्त 28 वर्षीय रमेश मुर्मू के रूप में हुई. उसके चाचा ने शिनाख्त की. युवक सदर प्रखंड के हरवाडंगाल […]
