डीआइजी को रांची पहुंचाकर दुमका लौटने के क्रम में हुआ हादसा
दलाही : उप महानिरिक्षक दुमका के सरकारी सफारी गाड़ी को एक मैजिक वैन द्वारा सामने से धक्का मार कर क्षतिग्रस्त कर देने के मामले को लेकर वाहन चालक सुशील मरांडी ने मसलिया थाना में मैजिक वाहन जेएच 17 ई 6848 के चालक पर मामला दर्ज कराया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चालक सुशील मरांडी उप महानिरिक्षक दुमका को रांची पहुंचा कर वापस दुमका लौट रहे थे. इसी दौरान मसलिया थाना क्षेत्र के शिकरपुर मोड़ के पास एक मैजिक वाहन लापरवाही से चलाते हुए सामने से उप महानिरिक्षक के सरकारी गाड़ी में ठोकर मार दी. जिससे सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी.
