मामला शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सिमला गांव का
शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सिमला गांव के सोमलाल मुरमू ने मार कर जख्मी करने के आरोप में अपने गोतिया के बाबूधन मुरमू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया. सोमलाल मुरमू ने पुलिस को बताया कि पांच नवंबर को शाम को अपने बड़े पिताजी के घर से लौट रहे थे.
अचानक बाबूधन मुर्मू लाठी से सिर पर मारा, जिससे गिरकर बेहोश हो गया. जब होश आया अपने को मोहुलपहाड़ी अस्पताल में पाया. बाबूधन मुरमू से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है. पिता का अकेला संतान होने के कारण बाबूधन जमीन हड़पने के लिए मुझे जान मारने की नियत से मारा था. थाना मे कांड संख्या 124/16 मे भादवि के धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया.
