शिकारीपाड़ा: प्रखंड के शिवतल्ला गांव में गोचर जमीन में अवैध रूप से खेती करने का मामला प्रकाश में आया है. जबकि गोचर जमीन में खेती या अन्य किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जा सकता है. शिवतल्ला गांव के जमील मियां एव 44 अन्य 16 आना रैयतों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर बताया कि गांव के गोचर जमीन दाग नं 292 मे 7बीधा 18 कट्ठा 2 धूर पर अवैध रूप ले गांव के ही हनीफ अंसारी, रजाउल अंसारी, मुख्तार अंसारी, गफूर मियां, मुस्तकीम मियां,
कलीम अंसारी व अब्दुल हकीम अंसारी द्वारा धान की खेती की जा रही है. साथ ही ग्रामीणों ने उक्त गोचर जमीन पर लगी धान की फसल को उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा कटाई रोकने की मांग की. अंचलाधिकारी एसके सौरभ ने बताया कि शिवतल्ला गांव में गोचर जमीन पर लगी धान की फसल की कटाई पर रोक लगा दी गयी है. सरकारी देख-रेख में धान की फसल की कटाई की जायेगी. कटाई के बाद धान की फसल को सर्किल के सरदार को जिम्मा दिया जायेगा. उक्त गोचर जमीन की मापी की जाएगी तथा जिला के निर्देश के अनुसार पैदावार को खेती करने वाले रैयतों को हिस्सा दी जाएगी.
