ट्रक पलटा, 170 बोरा आलू ले भागे ग्रामीण

शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र में दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर चायपानी गांव के पास आलू लदा ट्रक संख्या जेएच 15 जे 3433 अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक चालक महादेव यादव व रामानंद साह के अनुसार रामपुरहाट से 170 बोरा आलू लादकर वे देवघर जा रहे थे. चायपानी के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. राहगीरों और […]

शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र में दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर चायपानी गांव के पास आलू लदा ट्रक संख्या जेएच 15 जे 3433 अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक चालक महादेव यादव व रामानंद साह के अनुसार रामपुरहाट से 170 बोरा आलू लादकर वे देवघर जा रहे थे. चायपानी के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने आलू की बोरियां लूट ली. जिसे पूरा बोरा भरा मिला, वह बोरा में तथा जिन्हें फटे बोरे से बिखरे आलू मिले, वह उसे ही चुनकर ले भागा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >