दो गुटों में मारपीट के बाद गांव में तनाव ग्रामीणों को समझाती पुलिस.

काठीकुंड : प्रखंड के आस्ताजोड़ा गांव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद से गांव में तनाव है. घटना गुरुवार रात की है. जब गांव का रफीकुल अंसारी अपनी बहन का प्रसव कराने के लिए आमझरी गांव जा रहा था. इसी बीच गांव के ही सनाउल अंसारी, मकबूल अंसारी, मास्टर अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, […]

काठीकुंड : प्रखंड के आस्ताजोड़ा गांव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद से गांव में तनाव है. घटना गुरुवार रात की है. जब गांव का रफीकुल अंसारी अपनी बहन का प्रसव कराने के लिए आमझरी गांव जा रहा था. इसी बीच गांव के ही सनाउल अंसारी, मकबूल अंसारी, मास्टर अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी लाठी डंडे से लैस होकर रास्ते में रोक कर उनके साथ मारपीट करने लगे.

साथ ही 4700 रुपये नकद व चार भरी के चांदी की चैन गले से छीन ली. हल्ला होने के बाद ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि किसी पुराने विवाद को लेकर मारपीट की यह घटना घटी है. घटना के बाद गांव में तनाव की खबर मिलते ही पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी सचिन कुमार दास गांव पहुंच कर विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए फ्लैग मार्च करते हुए ग्रामीणों से बातचीत शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. मामले को लेकर किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >