दुमका में तालाब में डूब कर से किशोर की मौत
दुमका : दुधानी बड़ा बांध तालाब में डूब कर एक किशोर की मौत हो गयी. शुक्रवार की शाम उसका शव तलाब से निकाला गया. मिली जानकारी के अनुसार, किशोर की मानसिक स्थिति सही नहीं थी. वह मूकबधिर था. अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नहाने के ख्याल से तलाब में उतरा और डूब गया. काफी खोजबीन के बाद शव को तलाब से बाहर निकाला जा सका.
शव के निकलते ही पूरे इलाके में माहौल गमगीन हो गया. लोग त्योहार के मौसम में इस तरह के घटना से बेहद दुखित थे. किशोर दीपलाल यादव दुधानी काली मंदिर के समीप रहता था. उसके पिता की मौत चार साल पहले ही हो चुकी थी. वह अपने चाचा विद्यानंद यादव के पास रहता था.
