दुमका : प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक को लेकर उपराजधानी दुमका भाजपा के झंडे-बैनर व हाेर्डिंग से पट गयी है. पूरे शहर में दर्जनों हाेर्डिंग और सैकड़ों बोर्ड लगाये गये हैं. प्रमुख स्थानों पर तोरण द्वार बनवाया गया है. यह बैठक सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम में 19 एवं 20 जून को होगी. बैठक के बाबत तीन सौ सदस्य दुमका पहुंचेंगे. प्रदेश कार्यसमिति के तीन सौ सदस्यों के अलावा इसमें विशेष रूप से पार्टी के झारखंड के प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत, संगठन मंत्री सौदान सिंह, सांसद राम विचार नेताम, मुख्यमंत्री रघुवर दास, संगठन से जुड़े
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल से
दुमका : प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक को लेकर उपराजधानी दुमका भाजपा के झंडे-बैनर व हाेर्डिंग से पट गयी है. पूरे शहर में दर्जनों हाेर्डिंग और सैकड़ों बोर्ड लगाये गये हैं. प्रमुख स्थानों पर तोरण द्वार बनवाया गया है. यह बैठक सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम में 19 एवं 20 जून को होगी. बैठक के […]

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति…
राज्य के सभी मंत्री, सांसद-विधायक भाग लेंगे. मुख्यमंत्री राजभवन में रुकेंगे, जबकि मंत्री व केंद्रीय नेतागण परिसदन तथा अन्य होटलों में रुकेंगे. सभी सदस्यों के आवासन के लिए भी विभिन्न होटलों में कमरे तय किये गये हैं. शहर के तकरीबन सारे प्रमुख होटल को भाजपा संगठन द्वारा बुक करा लिया गया है.
मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने लिया तैयारी का जायजा : दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर स्थानीय विधायक सह कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी पिछले कई दिनों से दुमका में ही कैंप की हुई है. वे हर तैयारी की खुद मॉनीटरिंग कर रही हैं. भाजपा के एक-एक कार्यकर्ताओं को शहर की सज्जा से लेकर आतिथ्य से संबंधित व्यवस्था में लगाया गया है. शुक्रवार को मंत्री डॉ लोइस ने बैठक स्थल इंडोर स्टेडियम के सभागार, बगल में खाली जगह पर बनाये जा रहे भोजनालय,
रजिस्ट्रेशन काउंटर आदि की व्यवस्था देखी. राजभवन से लेकर हवाई अड्डा और पोखरा चौक से लेकर एसपी कॉलेज तक भी वे गयीं और किये गये साज-सज्जा का मुआयना किया. उनके साथ जिला अध्यक्ष दिनेश दत्ता, उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महेश गण, कौशलेंद्र दास, बी किस्कू, युवा मोरचा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार साह, विजय कुमार, दीपक मंडल, विजय कुमार, चंदन मिश्रा, रोहित, पवन राणा, अमित रक्षित आदि मौजूद थे.
झंडे-बैनर व हाेर्डिंग से पटी उपराजधानी
राज्यभर से सीएम सहित भाजपा के दिग्गजों का होगा जुटान
प्रदेश कार्यसमिति के पहुंचेंगे 300 सदस्य