जमुआ में हॉल्ट बनाने को लेकर संघर्ष समिति का रेल रोको आंदोलन आज

बासुकिनाथ : जमुआ में हाल्ट बनाने की मांग को लेकर रेल रोको संघर्ष समिति बुधवार को जमुआ गांव के समीप रेलवे लाइन पर रेल रोकेगी. समिति के अध्यक्ष सोनालाल हेंब्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि जमुआ गांव में हाॅल्ट बनाने की मांग को लेकर रेल रोका जायेगा. इस कार्यक्रम में झाखंड मुक्ति मोर्चा भी […]

बासुकिनाथ : जमुआ में हाल्ट बनाने की मांग को लेकर रेल रोको संघर्ष समिति बुधवार को जमुआ गांव के समीप रेलवे लाइन पर रेल रोकेगी. समिति के अध्यक्ष सोनालाल हेंब्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि जमुआ गांव में हाॅल्ट बनाने की मांग को लेकर रेल रोका जायेगा. इस कार्यक्रम में झाखंड मुक्ति मोर्चा भी साथ देगा. रेल रोको कार्यक्रम की सफलता को लेकर अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की.

संघर्ष समिति ने पूर्व रेलवे के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है. पूर्व में रेलवे के अधिकारियों द्वारा जमुआ गांव में हाॅल्ट बनाने का आश्वासन दिया गया था. सांसद निशिकांत दुबे से भी इस संबंध में पहल करने की मांग की गयी थी. हाॅल्ट बनने से दर्जनों गांव के लोगों को आने-जाने में सुगमता होती. मौके पर रामजीवन सिंह, निर्मल बास्की, शिवशंकर हेम्ब्रम, मनोज राय, रेखा देवी, मंजु देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >