नोनीहाट के पूजा लाइन होटल में भी की लूटपाट, फायरिंग

नोनीहाट : हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट में शुक्रवार की सुबह पूजा लाइन होटल में चार नकाबपोश अपराधियों ने होटल मालिक केदार बयरा से पिस्तौल की नोक पर काउंटर में रखे लगभग 1300 रुपये लूट लिये. इन अपराधियों ने होटल में मौजूद ग्राहक, होटल के कर्मी तथा होटल मालिक केदार बयरा का मोबाइल भी छीन […]

नोनीहाट : हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट में शुक्रवार की सुबह पूजा लाइन होटल में चार नकाबपोश अपराधियों ने होटल मालिक केदार बयरा से पिस्तौल की नोक पर काउंटर में रखे लगभग 1300 रुपये लूट लिये. इन अपराधियों ने होटल में मौजूद ग्राहक, होटल के कर्मी तथा होटल मालिक केदार बयरा का मोबाइल भी छीन लिया. फिर वे सभी को एक कमरे में बंद कर फायरिंग करते हुए भाग निकले. होटल मालिक केदार बयरा ने बताया कि सभी अपराधियों के हाथ में पिस्तौल थे.
घटना की जांच पड़ताल को पहुंचे हंसडीहा थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि जिन अपराधियों ने पूजा लाइन होटल में लूट की घटना को अंजाम दिया है, उन्होंने ही हंसडीहा पेट्रोल पंप में लूट घटना को अंजाम दिया है. हंसडीहा पंप में घटना को अंजाम देकर अपराधी हंसडीहा से नोनीहाट होते हुए दुमका की ओर भागे हैं. हंसडीहा थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि प्राप्त सूचना अनुसार अपराधियों का पीछा किया गया, लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >