नवविवाहिता की मौत मामले में दो को हिरासत में लेकर पूछताछ

मसलिया : थाना क्षेत्र के नूतन तसरिया गांव में बुधवार की सुबह एक नवविवाहिता की कथित तौर पर हत्या कर फंदे से लटका कर उसे आत्महत्या का रूप दिये जाने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है़ खबर के अनुसार राजीव मुरमू की पत्नी अंजली हांसदा बुधवार […]

मसलिया : थाना क्षेत्र के नूतन तसरिया गांव में बुधवार की सुबह एक नवविवाहिता की कथित तौर पर हत्या कर फंदे से लटका कर उसे आत्महत्या का रूप दिये जाने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है़ खबर के अनुसार राजीव मुरमू की पत्नी अंजली हांसदा बुधवार की सुबह फंदे से झूलता शव बरामद हुआ था. ससुरालवालों का कहना था कि मृतका ने आत्महत्या की है, जबकि मृतक के भाई ने थाना में अंजली हांसदा की हत्या का शक जताया था. पति राजीव मुरमू व श्वसुर भागोनाथ मुरमू को पुलिस गुरुवार से ही हिरासत में लेकर मसलिया थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >