पहुंचे सीएस, तो बंद था एसएचसी सीताकोहबर व पिंडारी

दुमका : सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार साहा ने सोमवार को मसलिया प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया तथा कई अनियमितताएं पायी. वे सबसे पहले 10.25 बजे स्वास्थ्य उपकेंद्र सीताकोहबर पहुंचे, जिसमें ताला बंद था. ग्रामीण स्वरुप कुमार झा ने बताया कि पदस्थापित एएनएम सुड़ालेन तीरु कभी-कभी स्वास्थ्य केंद्र आतीं हैं. दवाइयां भी […]

दुमका : सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार साहा ने सोमवार को मसलिया प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया तथा कई अनियमितताएं पायी. वे सबसे पहले 10.25 बजे स्वास्थ्य उपकेंद्र सीताकोहबर पहुंचे, जिसमें ताला बंद था. ग्रामीण स्वरुप कुमार झा ने बताया कि पदस्थापित एएनएम सुड़ालेन तीरु कभी-कभी स्वास्थ्य केंद्र आतीं हैं. दवाइयां भी नियमित नहीं दी जाती. टीकाकरण का ही लाभ इस केंद्र से मिल पाता है.

10.45 बजे वे स्वासथ्य उपकेंद्र पिंडारी पहुंचे, तो वहां भी ताला लटका हुआ पाया. मकान मालिक बलराम चंद्र दे ने बताया कि चार महीने से यह केंद्र बंद था और केवल चार जून को खुला था. सहिया उत्तरा दे ने बताया कि इस चार महीने में टीकाकरण कार्य भी नहीं हुआ था. मकानमालिक ने नवंबर 2009 से मकानभाड़ा का भुगतान नहीं किये जाने की भी शिकायत की. दोनों की स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थिति देख सिविल सर्जन ने कड़ा निर्णय लेते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को संबंधित दोनो स्वास्थ्य उपकेंद्रों में पदस्थापित स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन भुगतान अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है. साथ ही इन कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछने का भी आदेश दिया है. इन केंद्रों की कमियों को दूर करने का आदेश भी चिकित्सा प्रभारी को दिया गया है.

गरीबों का रखें ख्याल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >