झारखंड व पश्चिम बंगाल के बीच होगा मुकाबला

दुमका में पहली बार अंतर्राज्यीय नेत्रहीन क्रिकेट का आयोजन 14 व 15 जून को देश की नेत्रहीन टीम है विश्व विजेता भारतीय टीम के सबसे युवा सदस्य गोलू झारखंड टीम के हैं कप्तान दुमका : झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच तीन क्रिकेट मैचों की सिरीज दुमका में आयोजित होगी. उपनिदेशक जनसंपर्क अजय नाथ झा […]

दुमका में पहली बार अंतर्राज्यीय नेत्रहीन क्रिकेट का आयोजन 14 व 15 जून को

देश की नेत्रहीन टीम है विश्व विजेता
भारतीय टीम के सबसे युवा सदस्य गोलू झारखंड टीम के हैं कप्तान
दुमका : झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच तीन क्रिकेट मैचों की सिरीज दुमका में आयोजित होगी. उपनिदेशक जनसंपर्क अजय नाथ झा ने यह जानकारी दी. 14 एवं 15 जून को दुमका के ए टीम ग्राउंड में दोनों राज्यों के नेत्रहीन क्रिकेट टीम के बीच 20-20 ऑवर का 3 मैचों का सिरीज आयोजित किया जायेगा. खिलाड़ियों का आवासन नेत्रहीन विद्यालय हिजला में किया जायेगा.
उप निदेशक ने बताया कि खिलाड़ियों के रहने खाने-पीने, आने-जाने तथा खेलने हेतु ए टीम ग्राउंड की बेहतर ढंग से तैयारी की जायेगी. इसी निमित्त 5 जून को अपराह्न 4 बजे जिला खेलकूद संघ से जुड़े तमाम पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी है. उन्होंने बताया कि 14 जून को प्रात: सात बजे भव्य उदघाटन समारोह आयोजित किया जायेगा. 15 जून को सायं समापन समारोह आयोजित होगा. उप निदेशक ने बताया कि दुमका में पहली बार अंतर्राज्यीय नेत्रहीन क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है. देश की नेत्रहीन टीम विश्व विजेता है. भारतीय टीम के सबसे युवा सदस्य गोलू झारखंड टीम के कप्तान हैं. इस आयोजन के बाबत हुई पहली बैठक में उप निदेशक जनसंपर्क अजय नाथ झा, नेत्रहीन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इंडिया के उपाध्यक्ष एवं झारखंड राज्य के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाशंकर चौबे, नेत्रहीन विद्यालय हिजला के संचालक शिवनंदन महतो, तकनीकी सहायक आकाश कुमार, मदन कुमार, विद्यापति झा, दीपक झा, स्मिता आनन्द आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >